पैसा नमक की तरह होता है

Best Powerful Motivational thought

पैसा नमक की तरह होता है ... :-

Read carefully...

This will change your Life.



            पैसा नमक की तरह होता है जरूरत से ज्यादा हो तो जिंदगी का स्वाद बिगड़ देता है। तो क्या ज्यादा पैसा कमाना गलत है? 
             बिलकुल नहीं बस आपको अपने कमाए हुए पैसो का सही इस्तेमाल आना चाहिए। क्योकि अमीर बनने का सबसे बड़ा रहस्य तो यही है की पैसा पैसे को आकर्षित करता है। 75% लोग केवल दिखावे के लिए अपने पैसे का गलत इस्तेमाल करते है और दिखावा करने से सिर्फ उनका ही नुकसान है। 
             
             कुछ लोगो के अंदर इतनी प्रतिभा होती है की वह महीने के 2,00,000 कमा सकते है। लेकिन उनकी सोच इतनी छोटी होती है की वह महीने की 20 हजार की नौकरी में ही खुश रहते है। जाहीर सी बात है अगर तुम्हे ही अपने टैलेंट की कीमत नहीं पता तो दुनिया उसे कैसे पहचानेगी। 
           
                स्वामी विवेकानंद जी ने कहा है- अपने आपको कमजोर समझना दुनिया का सबसे बड़ा पाप है। 



                अगर आप जीवन में आगे बढ़ना चाहते हो तो लोगो की बात बिलकुल भी ना सुने। क्योकि अगर आप ज्यादा पैसा कमाने के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे है तो लोग आपको लालची बुलाएँगे। अगर आप उनकी बातो में आकर मेहनत करना बंद कर दोगे तो वही लोग आपको बेरोजगार और नाकारा बुलाएँगे। अगर आप लोगो को दिखाने के लिए पैसा खर्च करते है तो लोग आपको फिजूल खर्च कहेंगे। अगर आप पैसो को बचाने में विश्वास रखते है तो लोग आपको कंजूस कहेगे। और इन सारी बातो से ऊपर उठ कर अगर आप जीवन में सक्सेसफुल हो गए तो वही लोग आप पर ऊँगली भी उठाएंगे और कहेंगे की जरूर ये दो नंबर का पैसा है। 
                तो जब तक आप लोगो की बातो को सुनते रहेंगे तो जीवन में कभी आगे नहीं बढ़ पाएंगे। साथ ही साथ डिमोटिवेट भी हो जायेंगे और आपका कॉन्फिडेंस लेवल जीरो हो जायेगा। बड़ी गाड़ी महंगे कपड़े महंगी गाड़ी महंगा फोन ये चीजे खरीदते समय आपके पैसे चले जाते है और समय के साथ-साथ इनकी कीमत भी कम हो जाती है। 
                  ये वो चीजे है जो सिर्फ आपको अमीर दिखा सकती है ये आपको अमीर बना नहीं सकती। इस लिए जरुरी है की आप अपने पैसे को सही जगह पे इन्वेस्ट करे। समय गुजरने के साथ-साथ उस पैसे की वेल्यू भी बढ़ जाएगी। इसीलिए सेविंग के साथ-साथ ऐसी जगह पर खर्च जरूर करे जहा पर आने वाले समय पर आपको अच्छे रिटर्नस मिले।
                 जिंदगी में कुछ लोग इसी लिए सफल नहीं हो पते है क्योकि वो दुसरो को देख कर अपना रास्ता बदल लेते है। लेकिन सबसे कड़वी हकीकत ये है की जो लोग नक़ल करते है वो जिंदगी भर नकल ही करते रह जाते है। और उन्हें जिंदगी में कभी कुछ हासिल नहीं होता। इसलिए हमेसा अपने ऊपर अपनी मंजिल के ऊपर अपने रस्ते के ऊपर विश्वास रखो। थोड़ी देर लगेगी लेकिन आपको बड़ी सक्सेस हासिल होगी। बस आप लगातार प्रयास करते रहे। बहुत से लोग कहते है की मुझे आलस्य बहुत आता है। और ये बात तो आप सभी जानते है की आलस्य आपको कभी सफल इंसान और अमीर बनने नहीं देगा। जरा सोच कर देखिये क्या केवल आपको ही आलस्य आता है। जैसे दुनिया में सब को नींद आती है , जैसे सब को भूख लगती है वैसे ही इस दुनिया में सब को आलस्य भी आता है। आप अलग से कोई स्पेशल नहीं है। लेकिन हां आप अलग और स्पेशल बन सकते है अगर आप इस आलस्य को अपने  जीवन से हटा दे।

दोस्तों इस पुरे आर्टिकल का सार यही है - की हमेशा बड़े सपने देखे। अपने टेलेंट को निखारते रहे। अपनी कीमत पहचाने। खुद को किसी से कम ना समझे। दूसरो के बहकावे में न आवे। डिमोटिवेशन को अपने मन में ना आने दे। सही जगह पर पैसा इन्वेस्ट करे और फिजूल खर्ची से दूर रहे।

                   दोस्तों जिंदगी में सफल बनने के लिए और अमीर बनने के लिए जो भी बाते बताना जरूरी थी मैने इस आर्टिकल के माध्यम से बताने की पूरी कोशिश की है। लेकिन अगर आपको लगता है की ऐसी कोई बात है जो मै नहीं बता पाया, और मुझसे छूट गयी  मुझे कमेंट करके जरूर बताइयेगा। और अगर आप इस आर्टिकल में कहे गए बातो से सहमत है तो इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर करके हमारे इस प्रयास का हिस्सा बनिये।

THANKYOU

Post a Comment

6 Comments

Thanks for reading...