Secrets of Successful People

Secrets of Successful People

सफल लोगो के सफलता का राज़ -

Read carefully...

This will change your Life.


          ना तो वो किसी दूसरी दुनिया से आते है। और ना ही उनके शरीर में 300 हड्डी होती है। ना तो उनके लिए दिन में 25 घंटे होते है। और ना ही उनकी लाइफ समस्याओ से फ्री होती है। तो फिर ऐसा क्या है, जो सफल लोग हमेशा करते है। ऐसा क्या होता है उनकी आदतों में, विचारो में जो उनको दुनिया के अरबों लोगो में से अलग बनाता है।

           सफल लोगो को सुबह से ही जितने का चश्का लगा होता है। और उनकी पहली दुश्मन होती है उनकी नींद। सफल लोग सुबह देर तक नहीं सोते। क्योकि वो रात तक देर तक मोबाईल में टाइम पास नहीं करते। और वो मोबाईल में इसलिए टाइम पास नहीं करते क्योकि वो किसी बुरी आदत के गुलाम नहीं है। वो कभी भी गिवअप नहीं करते है। उनको हारने में तो कोई दिक्क्त नहीं है। लेकिन मेहनत करना छोड़ देने में बहुत दिक्क्त है। उनकी संगत हमेशा अच्छी होती है। 


            किसी महान इंसान ने  कहा है की मुझे किसी व्यक्ति के चार दोस्तों से मिलाओ। मै उस व्यक्ति से बिना मिले उसके बारे में बता दूंगा। याने की सफल लोगो को पोसिटिव एनर्जी में रहना अच्छा लगता है। सफल लोग सिखने का कोई मौका नहीं छोड़ते है। अब सिखाने वाला चाहे गरीब हो या छोटा बच्चा ही क्यों ना हो। वो पूरी उम्र सीखते रहते है। बढ़ते रहते है। क्योकि उनको पता होता है। की हर बुरी चीज का अनुभव खुद पर लेने से अच्छा है , दुसरो की दी हुई सीख को काम में लो। क्योकि इंसानियत के नियम सबके लिए एक होते है। दर्द का मतलब दर्द होता है और हार का मतलब हार होता है। इसलिए सफल लोग जितने वालो के साथ साथ हारने वालो का रीजन जानने में भी उतना ही इंट्रेस्ट लेते है। 
            सफल लोग उन कामो को अपने लिस्ट में सबसे लास्ट में रखते है जिससे उनको अपना लक्ष्य प्राप्त करने में कोई फायदा नहीं होने वाला। और इसी वजह से उनको जरूरी चीजों के लिए टाइम मिल जाता है। टाइम से याद आया ,आपको क्या लगता है क्या किसी सफल और आमिर आदमी के लिए पैसे ज्यादा कीमती है उनके लिए समय पैसे से भी ज्यादा मायने रखता है। वो पैसे का लॉस सहन कर सकते है लेकिन समय का नहीं। लेकिन एक और चीज है जिसको वो समय और पैसो से भी ऊपर रखते है। और वो है उनकी हैल्थ अगर वो स्वस्थ ही नहीं होंगे तो कैसे इस दुनिया के सुपर कॉम्पिटिशन वाले इन्वायरमेंट में किसी को पीछे छोड़ पाएंगे। 


           सफल लोग बिना सोच समझ कर और बिना प्लान किये बैल की तरह पसीना नहीं बहाते है। जब दुनिया को लगता है की वो शांत है, या आराम कर रहे है। तो उनका समय यही सोचने में निकल रहा होता है ,की कैसे मै अपनी मंजिल को प्राप्त करू। जो प्रॉब्लम आ रही है उसको मै अपनी रण निति से कैसे पछाड़ू। हर लोग हमेशा अपने आप को खुद की मंजिल की तरफ बढ़ाते रहते है। दुनिया तो तब जानती है जब वो किसी स्टार का या किसी उद्योग पति का या किसी सफल इंसान का नाम सुनती है। लेकिन उस एक नाम के पीछे उस बंदे की कितनी मेहनत होती है। कितनी निंदो की ,दोस्तों की , रिश्तो की , पार्टिस की क़ुरबानी होती है। ये या तो सिर्फ वो बंदा जानता है या फिर ऊपर वाला जानता है हमारे लिए तो सिर्फ वो एक सफल इंसान का नाम होता है। जबकि उस इंसान के लिए जो सफल हुआ है उसका करो या मरो वाला सिन होता है। और वो मरने से पहले करना पसंद करता है। और आखिर में एक ऐसा काम, एक ऐसी जिम्मेदारी जो अगर कोई भी अपने दिल में पाल ले तो उसको खुद को पता नहीं कहा से ताक़त मिल जाती है। और खुद ब खुद अपना नाम कमा लेता है। महान बन जाता है। देश भक्ति का जज्बा , देश को आगे ले जाने की जिम्मेदारी , दुनिया में देश का नाम रोशन करने का सपना जो किसी भी देश के नागरिक को अपने खून में प्लाज्मा और ब्लड सीरीज से ज्यादा रखना चाहिए। 
जय हिन्द ! वंदे मातरम !

THANK YOU

Post a Comment

1 Comments

Thanks for reading...